प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलास के दर्शन किए थे। पीएम मोदी के आदि कैलास पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं में यहां के दर्शन की चाहत बढ़ गई है। पीएम की यात्रा के बाद आदि कैलास को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के पास आने वाली पूछताछ में करीब 30 फीसदी तक का इजाफा हो गया है।
इसके अलावा निजी ट्रैवल ऑपरेटर भी अब आदि कैलास यात्रा के टूर पैकेज बनाने में जुटे हैं। दरअसल अब तक आदि कैलास वओम पर्वत की यात्रा करना काफी मुश्किल था। 2019 तक करीब 150 किलोमीटर की यात्रा पैदल ही होती थी। इसके बाद सड़क बनी पर अब भी मार्ग पूरी तरह से ठीक नहीं है।
ट्रैवल एजेंसियां भी पैकेज बनाने में जुटीं
अब तक आदि कैलास की यात्रा केएमवीएन ही करवाता था। पर सड़क मार्ग से पहुंच हो जाने के बाद स्थानीय ट्रैवल एजेंसियां भी इस यात्रा के पैकेज तैयार करने लगी हैं। वाईटीडीओ नामक कंपनी के संचालक वीएमएस खाती के अनुसार आदि कैलास तक की यात्रा अब सुगम हो रही है। वहीं इस साल केएमवीएन 25 दलों को आदि कैलास की यात्रा करवा चुका है। इस बार कुल 34 दलों को यात्रा करनी है