2023-10-19

पिथौरागढ़ में दीपावली और धनतेरस को लेकर गुलजार हुआ बाजार

पिथौरागढ़। दिवाली का त्योहार आते ही बाजार गुलजार होने लगा है। नगर में त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है। शहर तथा गांव में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, घर आदि की साफ-सफाई और रंगाई पुताई का काम भी तेजी से हो रहा है।

बुधवार को नगर में खरीदारी करने लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने लड़ी , बल्ब, दीये, मोमबत्ती, लक्ष्मी, गणेश की रंग बिरंगी मूर्तियों की लोग जमकर खरीदारी की। दिवाली और धनतेरस को लेकर रेडीमेड गारमेंट्स, मिठाई की दुकानों में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिवाली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर रंग बिरंगी लड़ियां आकर्षण का केंद्र बनीं हुई हैं। नगर क्षेत्र में लोगों ने बिजली की लड़ियों से घरों को सजाना शुरू कर दिया है।

दिवाली और धनतेरस को लेकर रेडीमेड गारमेंट्स, मिठाई की दुकानों में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिवाली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर रंग बिरंगी लड़ियां आकर्षण का केंद्र बनीं हुई हैं। नगर क्षेत्र में लोगों ने बिजली की लड़ियों से घरों को सजाना शुरू कर दिया है।